Friday, 13 May 2022

Bhodwal Majri सफाई अभियान की कुछ झलकियां

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 13 मई 2022 गावँ भोड़वाल माजरी के श्मशान भूमि में स्वच्छता सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। 


कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश जी ने कहा की हर महीने गावँ के सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज के लिए स्वच्छता जरूरी है। सिर्फ अभियान के समय ही सफाई नही हो, बल्कि स्वच्छता का मशाल ऐसा जले कि फिर अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़े।
उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को गावँ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान गावँ के लोगो ने सफाई की। इस मौके पर श्री रकम सिंह पूर्व सरपंच, ओम प्रकाश जी, रमेश कुमार, जनेश्वर जी, कृष्ण कुमार, सुभाष चंद, लीला राम, सुरेश कुमार, ईश्वर जी,रमेश चन्द, राजमोहन और गुलाब आदि मौजूद रहे।।

No comments:

Post a Comment

9050098407

दशहरे के शुभ अवसर पर ईशित और हर्ष ने एक नीम का पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। Bhodwal Majri

🌿🌳 दशहरे के पावन अवसर पर वृक्षारोपण 🌳🌿 🙏 दशहरे के शुभ अवसर पर ईशित और हर्ष ने एक नीम का पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदे...

Bhodwal Majri